October 5, 2024

एनडीए रुझानों में 300 के करीब; यूपी-बंगाल ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

नई दिल्ली,04जून(इ खबर टूडे)। लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। एनडीए को कई राज्यों में नुकसान हुआ है, तो कई राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

रुझानों से विपक्षी नेता गदगद हैं और कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा आशीर्वाद दिया है।

आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।ताजा रुझानों में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। हालांकि दोपहर सवा एक बजे तक के रुझानों के अनुसार इस वक्त 18 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है।

कुछ राज्य ऐसे हैं जो भाजपा को परेशानी में डाल रहे हैं। देश के सबसे बड़े सियासी सूबे और भाजपा के भगवा किले यूपी में मामला बिल्कुल उलट दिखाई दे रहा है। रुझानों में भले ही एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन इंडिया गठबंधन कड़ी चुनौती दे रहा है। मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर अलग ही नतीजे देखने को मिल रहे हैं। यहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में नोटा को मतदाताओं ने 65 लाख 22 हजार 772 मत दिए थे, जो देश में डाले गए कुल वैध मतों का 1.06 प्रतिशत थे। देश में नोटा का प्रयोग करने में बिहार अग्रणी था।

बिहार में आठ लाख 16 हजार 950 मतदाताओं ने नोटा में वोट दिया था। 2014 के लोकसभा के मुकाबले प्रदेश और देश में नोटा ने कम मत प्राप्त किए हैं, इससे स्पष्ट होता है कि मतदाता पसंद के उम्मीदवार को मत देना पसंद कर रहा है। वैसे वह कहीं भी मत दे पर अपने मत का उपयोग करना चाहिए। मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds