October 6, 2024

भाजपा द्वारा श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति बैठक आयोजित ; श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे जन-जन की सहभागिता होगी सुनिश्चित

रतलाम 13 जनवरी (इ खबर टुडे)। भगवान श्री राम इस देश की अस्मिता है, जन-जन का आधार है, अयोध्या धाम मे भगवान श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर रामभक्त का सपना रहा है। इसमें जन-जन की सहभागिता हो, क्योंकि 500 सालों के संघर्ष के बाद रामलला विराजित होने जा रहे है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ देश को परम् वैभव पर ले जाने का सपना भी जल्द साकार होगा।

यह बात श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने जिला भाजपा द्वारा आयोजित समिति की जिला बैठक मे कही। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। श्री जोशी ने इस मोके पर भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष पर विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि राम मंदिर के रूप मे राष्ट्र मंदिर बनने जा रहा है। यह किसी समाज , जाति और धर्म से जुडा न होकर पूरे राष्ट्र से जुड़ा है, इससे देश राममय हो गया है। देश मे कुछ लोग राम को काल्पनिक बताते रहे है। लेकिन आज वे साकार रूप मे स्थापित होने जा रहे है। 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन साज, सजावट के साथ दीप जलाकर दिवाली मनाई जायेगी। महोत्सव के लिए मोहल्लों मे प्रभात फेरी निकाली जा रही है और घर-घर जाकर अक्षत बाटे जा रहे है।

Pankaj Joshi

श्री जोशी ने कहा कि 14 से 21 जनवरी तक देश के सभी देवालयों मे स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। भाजपा की मंडल इकाईयां अपने स्तर पर योजना बनाकर इस कार्य को अंजाम देगी। हर मंदिर की सफाई इस अभियान मे करके जगह-जगह अयोध्या धाम बनाना है। 22 जनवरी को हर घर पर कम से कम 11-11 दीपक जलाये और शहर को ऐसा रोशन कर दे कि सेटेलाइट मे रतलाम अलग ही नजर आए। श्री जोशी ने बैठक मे बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रत्येक लोकसभा के 6 हजार राम भक्तों को अयोध्या दर्शन कराये जायेगे। इसके लिए 25 जनवरी तक सभी कार्यकर्ता राम भक्तों का पंजीयन करेंगे और अयोध्या मे 7 दिन सेवा देने हेतु 10-10 कार्यकर्ताओं की टोली भी जायेगी। बैठक के आरंभ और समापन मे समिति सदस्यों द्वारा अभियान गीत का गायन किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार, धनंजय दीक्षित आदि मंचासीन रहे। आरंभ मे भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल सहित समिति एवं भाजपा पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अभियान के जिला प्रभारी एवं महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। उन्होने बताया कि अभियान की जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी सहप्रभारी बनाए गए है। बैठक के अंत मे आभार जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने माना।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds