October 7, 2024

विधायक चेतन्य काश्यप ने सैलाना विधानसभा में ली बैठकें, व्यापारियों को हर कदम पर साथ देने का दिया भरोसा, भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को विजयी बनाने का संकल्प

रतलाम, 13 नवंबर(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी की सैलाना विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार को आदिवासी अंचल में बैठके ली। इन बैठकों में उन्होंने व्यापारी वर्ग को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया और भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

श्री काश्यप विधानसभा क्षेत्र के प्रवास में सबसे पहले शिवगढ़ पहुंचे और व्यापारियों की मीटिंग ली। इसके बाद उन्होंने सैलाना पहुंचकर बैठक को संबोधित किया। इस दौराना भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल, विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिलिंद पाठक, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, जनपद सदस्य लीलाबाई, पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल, व्यापारी प्रकोष्ठ के सुरेन्द्र मेहता, लाला सोनी एवं घनश्याम जी आदि उपस्थित रहे।

श्री काश्यप ने शिवगढ़ एवं सैलाना की बैठकों में कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं संचालित की है और जिले के साथ पूरे प्रदेश में चौतरफा विकास किया है। रतलाम के समीप एटलेन एक्सप्रेस-वे पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीना रिफाईनरी के कार्यक्रम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी है, जिससे रतलाम फिर से मालवा का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केन्द्र बनेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भाजपा सदैव हितैषी रही है और यह वर्ग भी आरंभ से भाजपा को समर्थन देता आया है। इस चुनाव में जिले की पांचों सीटें जीत कर भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। सैलाना विधानसभा क्षेत्र ने वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा विधायक चुनकर जो इतिहास रचा था, उसे इस चुनाव में फिर दोहराना है। श्री काश्यप के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क भी किया। उन्होंने चुनाव जीतने पर पूरे क्षेत्र का विकास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भाजपा चलाएगी घर-घर संपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 14 एवं नवंबर को घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पर्ची के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के पत्रों और पार्टी के संकल्प पत्रों का वितरण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में शत-प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता मतदान दिवस पर सबसे पहले मतदान करने का आह्वान करेंगे। शाम को वार्ड स्तर पर रैली निकालकर भी मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वार्ड संयोजक, त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर स्तर के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

वार्ड 25 एंव 42 में जनसंपर्क करेंगे चेतन्य काश्यप
भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप 14 नवंबर को वार्ड क्र. 25 एवं 42 में सघन जनसंपर्क करेंगे। उनका जनसंपर्क दोपहर 3ः30 बजे खेरादीवास से प्रारंभ होगा। इसके बाद वे पिंजार वाड़ी, शीतलामाता गली होते हुए हटीराम दरवाजा से कलाईगर रोड़ होते हुए सेठजी का बाजार से माली कुआ, शांति नगर होते हुए फूल मण्डी पर जनसंपर्क समाप्त होगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds