October 7, 2024

आत्मकल्याण रामविलास ट्रस्ट और आरोग्य भारती ने चिकित्सकों का सम्मान कर मनाई धन्वन्तरि जयन्ती

रतलाम,10 नवंबर (इ खबरटुडे)। श्री आत्मकल्याण रामविलास ट्रस्ट और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में धन्वन्तरि जयन्ती समारोह पुरोहित जी का वास स्थित श्री बडा रामद्वारा में आयोजित किया गया। इस मौके पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा के साथ चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

धन्वन्तरि जयन्ती समारोह में सर्वप्रथम श्री आत्मकल्याण रामविलास ट्रस्ट द्वारा रामद्वारा में संचालित किए जाने वाले निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सालय में भगवान धन्वन्तरि की पूजा की गई। इसके पश्चात रामद्वारे में भी भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिविधान से उनकी पूजा की गई।

समारोह के दौरान रामद्वारे के महन्त श्री पुष्पराज रामस्नेही द्वारा कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित डा. मनीष गुप्ता को शाल श्रीफल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया गया। ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जाने वाले निशुल्क आयुर्वेदिक औषधालय के सहयोगी अरविन्द शर्मा को भी शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। धन्वन्तरि जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित डा. दिनेश राव और डा. सुशील शर्मा का भी अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर आरोग्य भारती के संयोजक डा. रवीन्द्र उपाध्याय समेत समाजसेवी गोविन्द काकानी,समेत बडी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds