October 7, 2024

Vidhan Sabha : सीएम नीतीश कुमार ने सदन के अंदर और बाहर मांगी माफी, भाजपा के हंगामे पर विधानसभा स्थगित

पटना,08नवम्बर(इ खबर टुडे)। बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन यानी मंगलवार को सदन में जातीण गणना की आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश हुई। सीएम नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, शादी और जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया जो कि वायरल हो रहा है। इस पर वह ट्रोल भी हो रहे। भाजपा इस मुद्दे को लेकर आज भी सदन में हंगामा करने वाली है।

भाजपा नेताओं के बयान से साफ हो चुका है कि वह सीएम नीतीश कुमार से बयान से काफी शर्मिंदा हैं। भाजपा नेता तो सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इधर, सदन में आज कई बिल पेश हो सकते हैं। महागठबंधन की सरकार इसे मंगलवार को ही पेश करने वाली थी। लेकिन, आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश होने के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं महागठबंधन की ओर से विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। सत्र के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधान मंडल दल की यह बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी।

भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया। सीएम नीतीश कुमार ने महिला विधायकों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं जन्म दर पर बोल रहा था। लड़कियों की शिक्षा पर बोल रहा था। लेकिन, इसके बावजूद अगर किसी की भावना आहत हुई तो मैं माफी मांगता हूं। नीतीश कुमार द्वारा माफी मांगने पर भी भाजपा विधायक नहीं मानें। इसके बाद सीएम नीतीश विधान परिषद् के रास्ते सदन में गए।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेमेरी लॉस हो चुकी है
इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेमेरी लॉस हो चुकी है। उनकी याददाश्त कमजोर हो चुकी है। उनका मेडिकल जांच होना चाहिए। मुख्यमंत्री सदन में बैठने योग्य नहीं है। उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सदन और बिहार की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं। बिहार की मां बहने और सदन में बैठे विधायकों का सिर शर्म से झुक चुका है। पहले विधानसभा और फिर दो घंटे के बाद विधान परिषद में इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी गलत है। मुख्यमंत्री को फौरन इस्तीफा देना चाहिए।

तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के बयान को सेक्स एजुकेशन कहते पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को सेक्स एजुकेशन का ज्ञान नहीं हैं। उनके बारे में पूरा बिहार जानती है। विजय सिन्हा ने कहा कि कत्ल करके माफी मांगने का काम नहीं चलेगा। आप जिम्मेवारी वाले पद पर बैठे हैं। संवैधानिक पद की जिम्मेदारी का पालन नहीं करेंगे तो फौरन कुर्सी का त्याग कर दें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds