October 7, 2024

लूट और हफ्ता वसूली करने वाला पन्द्रह हजार रु.का ईनामी राजस्थान निवासी कंजर आलोट में गिरफ्तार 

 रतलाम,26 सितम्बर (इ खबरटुडे)। जिले की आलोट पुलिस ने लूट और हफ्तावसूली जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त पन्द्रह हजार रु. के ईनामी कुख्यात कंजर को गिरफ्तार करने ंंमें सफलता प्राप्त की है। पकडा गया कुख्यात कंजर राजस्थान का रहने वाला है और उसके विरुद्ध कई अपराध दर्ज है।

  पुलिस अधीक्षक राहूल लोढा के निर्देश पर आलोट थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने कंजरों की सूचनाएं एकत्रित करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। थाना प्रभारी को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट और हफ्ता वसूली करने वाला एक कुख्यात कंजर आलोट क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबन्दी कर आलोट थाने के दो अपराधों में स्थाई वारंटी विनोद कंजर 21 नि.लाखाखेडी थाना गंगधार जि.झालावाड (राज.)को धर दबोचा। गिरफ्तार कंजर के विरुद्ध अलग अलग थानों के स्थाई वारंटो पर कुल मिलाकर पन्द्रह हजार रु.का ईनाम घोषित था।

आरोपी विनोद कंजर पर लूट, चौरी ,हफ्ता वसुली,मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध है जिसमे  थाना आलोट पर अप.क्र.88/16 धारा 327,294,506,195-ए,387,34 भादवि ,अप.क्र.89/2016 धारा 379 भादवि  और थाना बरखेडा के अप.क्र.43/22 धारा 147,323,327,294 भादवि ,अप.क्र.27/23 धारा 392,341 भादवि 25 आर्म्स एक्ट  आदि दर्ज है। 

कुख्यात कंजर को गिरफ्तार करने में  निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक,उनि जोरावरसिंह , आर.अजीत जाट ,धीरजसिंह ,शक्तिपालसिंह सिसोदिया, शोकिनसिंह चौहान ,बाबुलाल मालवीय आदि की सराहनीय भूमिका रही।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds