October 7, 2024

चुनावी साल में सीएम शिवराज का बड़ा एलान, मैहर को जिला बनाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश

भोपाल,05 सितम्बर(इ खबर टुडे)। मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से पार्टी की परेशानी बढ़ा रहे थे। उनकी एक मांग मैहर को जिला बनाने की भी थी। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात को मान लिया है। उन्होंने कहा कि हम मैहर को जिला बनाने की घोषणा नहीं कर रहे, आज से जिला बनाने की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं।

चित्रकूट से तीन सितंबर को शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को मैहर पहुंची। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मैहर को जिला बनाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद मैहर प्रदेश का 55वां जिला होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में पांढुर्णा और उज्जैन में नागदा को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा रीवा से मऊगंज को अलग करते हुए जिला बनाया गया था। हालांकि, मैहर को जिला बनाने की घोषणा पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी तीन बार चुनावी मंचों से इसे जिला बनाने की घोषणा हो चुकी है।

मैहर में खुशी का माहौल
शिवराज की घोषणा के बाद मैहर में खुशी का माहौल है। लोगों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार मैहर को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विधायक कई बार मुख्यमंत्री निवास के चक्कर भी लगा चुके थे। आखिरकार शिवराज ने विधायक नारायण त्रिपाठी की मांग पर मुहर लगा दी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds