October 8, 2024

जीजा और साले की हत्या करने वाले गार्ड का घर तोड़ा, कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद

इंदौर,01 सितम्बर(इ खबर टुडे)। इंदौर के रामकृष्ण बाग में श्वानों के विवाद में जीजा और साले की गोली मारकर हत्या करने वाले सुरक्षा गार्ड का घर तोड़ने शुक्रवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची, लेकिन उन्हें विरोध का सामाना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ता मकान नहीं तोड़ेने की मांग को लेकर विरोध करने लगे। उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी भी की। पुलिस बल भी मौके पर तैनात था, विरोध के कारण कार्रवाई थोड़ी देर के लिए रुकी, लेकिन बाद में अफसर मकान के आगे के हिस्से को तोडने में कामयाब रहे।

शुक्रवार सुबह नगर निगम और पुलिस का अमला कृष्ण बाग कॉलोनी पहुंचा। एक दिन पहले ही नगर निगम ने गोलीकांड के आरोपी राजपाल पिता यदुनंद सिंह के मकान पर रिमूवल करने का नोटिस दिया था। नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया गया था। जिसमें मकान का अवैध हिस्से का उल्लेख किया गया था।

सुबह नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो करणी सेना के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर पहले मकान नहीं तोड़ने का दबाव बनाया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। विरोध के कारण डेढ़ घंटे तक मकान नहीं तोड़ा जा सका। बाद में अफसर और करणी सेना के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। इसके बाद नगर निगम के अमले ने मकान के आगे के कुछ हिस्से को तोड़ा। जिस गैलरी में खड़े रहकर आरोपी गार्ड ने गोलियां चलाई थी। उसे भी गिरा दिया गया।

कुत्तों के लड़ने के विवाद में की थी सिरफिरे गार्ड ने फायरिंंग
कुत्तों के लड़ने के विवाद में सिरफिरे गार्ड राजपाल ने 17 अगस्त की रात घर के सामने रहने वाले दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गार्ड के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी बंदूक से व्हीलचेयर पर बैठे लकवा ग्रस्त युवक और एक गर्भवती महिला को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। दो हत्याएं करने के बावजूद आरोपी राजपाल को अपने किए पर पछतावा नहीं था। वह हाथ में बंदूक लिए बोल रहा था कि-पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। गार्ड की गोली से राहुल और विमल नामक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड, उसके बेटे और भतीजे को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds