October 8, 2024

ससुराल जा रही नवविवाहिता के साथ गैंगरेप, तीन युवकों ने खेत में दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी,22 जुलाई(इ खबर टुडे)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना इलाके में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नवविवाहिता अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इस दौरान लिफ्ट देने के बहाने तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब दो महीने पहले ही पीड़िता की शादी हुई थी। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार 20 साल की नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की शाम वह अपने मायके बदरवास से अशोकनगर के डुंगासरा स्थित ससुराल के लिए निकली थी। घुरवार रोड़ पर खड़ी होकर वह पति के आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार लड़े आए, उन्होंने पूछा कि आपको कहा जाना है। इस पर नवविवाहिता ने बताया कि उसे अखाई नदी तक जाना है। दोनों युवकों ने उसे नदी तक छोड़ने की बात कही, पहले तो उसने मना किया, लेकिन उनके बार-बार बोलने पर वह बाइक पर बैठ गई।

इसके बाद दोनों बाइक सवार उसे बिजरोनी से करीब दो किलोमीटर दूर एक खेत में ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उनके दो साथी भी वहां आ गए, जिसमें से एक युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एक लड़का वहां खड़ा होकर निगरानी करता रहा। बाद में चारों लड़के मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद पीड़िता का पति मौके पर पहुंचा तो उसने वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद वह पीड़िता के साथ बदरवास थाने पंहुचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपी विक्रम पुत्र गिर्राज किरार, छोटू पुत्र बुंदेल चढ़ार, हरिओम पुत्र अर्जुन जाटव, अरबाज पुत्र बबलू खान को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds