October 9, 2024

जावरा में 24 अप्रैल को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, दिल्ली सांसद श्री मनोज तिवारी तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव शामिल होंगे

रतलाम,23 अप्रैल(इ खबर टुडे)। जावरा के 24 वी बटालियन मैदान पर 24 अप्रेल को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जावरा विधानसभा क्षैत्र के स्कूली छात्र-छात्राऐं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी ने बताया कि 24 अप्रेल को प्रात: 8 बजे 24 वीं बटालियन के खेल मैदान पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा जिसका शुभारंभ दिल्ली सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, जावरा मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे प्रदीप पाण्डे, राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा किया जाएगा।

मॉडल स्कूल से निकलेगी रैली
महोत्सव प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मॉडल स्कूल जावरा से खिलाडिय़ों की एक रैली निकाली जाएगी, जो बटालियन तक पहुंचेगी। महोत्सव में जावरा विधानसभा के हजारों खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फ्री कान्हसिंह चौहान, के.के. सिंह कालुखेड़ा, प्रकाश मेहरा, पवन सोनी, राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, मुकेश बग्गड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुश्री रुकमणी बाई ने जावरा विधानसभा के सभी खेल प्रेमियों से महोत्सव में शामिल होकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम
उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव 24 अप्रैल को जावरा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार डा. यादव 24 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे सर्किट 24 वीं बटालियन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा 9.30 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थित होंगे।

You may have missed