October 10, 2024

3 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी कमलेश्वर डोडियार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम,16 जनवरी (इ खबर टुडे)। सोमवार को रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जहा पुलिस 3 हजार रूपये के इनामी दुष्कर्म के आरोपी कमलेश्वर डोडियार को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार किये गये आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अनेक आपराधिक मामले जिले के अगल अलग थानों में दर्ज है। पुलिस द्वारा सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी कमलेश्वर डोडियार शातिर होकर अपराध पंजीबद्ध लम्बे समय से ही फरार हो गया था। जो लगातार अपनी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जंगलो में छिपता फिर रहा था, जिसे कई बार टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जो घने जंगल एवं पहाड़ी इलाका होने से पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था।

विशेष टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ थाना सरवन जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया, जिसे आज रतलाम न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ शहर के महिला थाने में 21 नवंबर 2022 को पीड़िता ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरीक शोषण करने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(n), 469, 506, 294, 500 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी कमलेश्वर डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ सरवन जिला रतलाम शातिर एवं अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है, जो अपना रसुख दिखाकर भोली भाली जनता को झांसा देकर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देता है।

सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने मेंनिरी.अय्यूब खान,उनि.अमित शर्मा,उनि. जितेंद्र चौहानसाइबर सेलप्रभारी, प्र.आर.228 शैलेंद्र सिंहसोलंकीथाना सरवन, प्र.आर.496 मनीष, प्र.आर.447हिमांशु, आर. विपुलभावसारसायबर सेल, आर. 289 रवि चंदेल, आर.324 हिम्मत सिंह, आर राहुल पाटीदार सायबर सेलकी महत्वपूर्ण भूमिका रहीजिन्हे पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पृथक से भीपुरूस्कृत किया जायेगा।

You may have missed