October 10, 2024

Mahamandaleshwar Swami : शांति और सद्भाव की राह पर बढेगा पूरा विश्व – महामण्डलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी

रतलाम,14 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के महामण्डलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी महाराज ने आज यहां कहा कि विश्व में दिखाई दे रही हिंसा और उपद्रवों का समय अब गुजरने वाला है,और पूरे विश्व में शांति और सद्भाव का समय शीघ्र आने वाला है।

महामण्डलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान इ खबरटुडे कार्यालय में आए थे। इ खबर संवाददाता से उन्होने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दुनिया में फैल रहे आतंकवाद और युद्ध के खतरों पर उन्होने कहा कि पिछले कुछ दशकों से विश्व में हिंसा और उपद्रव बढते रहे है, लेकिन अब इनकी समाप्ति का समय पास आ रहा है। जल्दी ही विश्व में सनातन सिद्धान्तों के आधार पर शांति और सद्भाव का वातावरण बनने लगेगा।

राजनीतिज्ञ से सन्यासी बने महामण्डलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मजबूत विपक्ष अत्यन्त आïवश्यक है,लेकिन कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होने कहा कि अपनी इस दुर्दशा के लिए कांग्रेस स्वयं ही जिम्मेदार है। कांग्रेसी नेताओं को चाहिए कि वे युवाओं को आगे लाएं,तभी न सिर्फ कांग्रेस का बल्कि लोकतंत्र का भी भला हो सकेगा।

विभिन्न धर्मों के बीच बढती कटुता के प्रश्न पर महामण्डलेश्वर ने कहा कि धार्मिक शिक्षाओं को गलत ढंग से लिया जा रहा है और इसी वजह से कटुता बढ रही है। उन्होने कहा कि कुछ धर्मो में व्यापारी मानसिकता के लोग आ जाते है जिनका उद्देश्य धर्म नही होता। और इसी वजह से विवाद की स्थितियां बनती है। उन्होने कहा कि आजकल धार्मिक क्षेत्र में भी राजनीति घुस गई है और इसकी वजह से धार्मिक संस्थाएं भी अपने लक्ष्य से भटकने लगी है।

महामण्डलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी महाराज रतलाम में आयोजित त्रिवेणी पर आयोजित महारुद्र यज्ञ के शुभारंभ समारोह में आए थे। कार्यक्रम समापन के पश्चात वे इ खबरटुडे कार्यालय पर कुछ देर के लिए रुके थे। इस मौके पर उदित अग्रवाल,प्रदीप जैन, किशोर सिलावट कांग्रेस नेता वासिफ काजी, सोहेल काजी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

You may have missed