October 10, 2024

Russia Ukraine War: भारत के नागरिक जल्द छोड़ दें यूक्रेन, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली,20अक्टूबर(इ खबर टुडे)। भारत ने बुधवार को अपने सभी नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा करने से बचने के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया है। एडवाइजरी में यूक्रेन में ‘बिगड़ती सुरक्षा स्थिति’ का हवाला देते हुएछात्रों और भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की भी सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रकाशित की है।

वहीं बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ का ऐलान किया। ये क्षेत्र लुहान्स्क, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन है। मार्शल लॉ की घोषणा के बाद रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपात शक्तियां मिल गई हैं।

यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ हमले
रूस के लगातार जारी मिसाइल हमलों और गोलाबारी से बुधवार को यूक्रेन के और अधिक गांवों, कस्बों तथा दो शहरों के कुछ हिस्से बिजली के बिना अंधकार में डूब गए। कीव को झुकाने के लिए मॉस्को इसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बीती रात हुए हमलों से पहले यूक्रेनियों से देश के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को बचाने का प्रयास करने का आग्रह किया था। एनरहोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने कहा कि शहर पर की गई गोलाबारी में बिजली और पानी के केंद्रों को निशाना बनाया गया। दक्षिणी शहर उस जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास स्थित है जो लगभग आठ महीने से चले आ रहे हमलों का मुख्य निशाना रहा है।

यूक्रेन पर हमले बढ़े
सोमवार सुबह कीव में कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। बताया गया कि ईरान निर्मित ड्रोन से यूक्रेनी शहरों और बुनियादी ढांटे पर हमला किया गया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, यूक्रेन की राजधानी पर हमलों से पांच लोग मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि देश के 30 प्रतिशत बिजली स्टेशन नष्ट हो गए हैं। जिससे पुतिन प्रशासन के साथ बातचीत के लिए गुंजाइश नहीं बची है।

You may have missed