October 10, 2024

रतलाम / शहर महिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर श्रीमती कुसुम चाहर की नियुक्ति / सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य चालू करने के लिए कांग्रेस ने दिया चेतावनी पत्र

रतलाम,21सितंबर(इ खबर टुडे)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती नीता डिसूजा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी की सहमति से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने रतलाम शहर महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर श्रीमती कुसुम चाहर को मनोनीत किया है।

श्रीमती चाहर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी, श्रीमती विभा पटेल, कांतिलाल जी भूरिया, डॉ विक्रांत भूरिया,कांग्रेस संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई, श्रीमती यास्मीन शेरानी, जिला महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती फरजाना खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का आभार व्यक्त किया है!

कांग्रेस ने दिया चेतावनी पत्र
शहर कांग्रेस कमेटी ने आज सुभाष नगर ओवरब्रिज के रुके हुए काम को पुनः शुरू करने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक पत्र दिया। पत्र में मांग की गई शासन ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र से शीघ्र प्रारंभ करें। इस ओवर ब्रिज के कारण करीब 18 कॉलोनी के 20000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का जीवन नारकीय हो गया है। साथ ही चेतावनी दी गई तीन दिवस के भीतर यदि कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।

पत्र देने में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा श्रीमती यास्मीन शेरानी कमरुद्दीन कछवाया, क्षेत्रीय पार्षद फखरुद्दीन मंसूरी, रजनीकांत व्यास, शैलेंद्र सिंह अठाना आदि उपस्थित थे।

You may have missed