October 11, 2024

BJYM RATALAM : हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अभियान का शुभारंभ

रतलाम,11 सितम्बर (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माननीय वीडि शर्मा जी, मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान की शुरुआत आज 11 सितंबर 2022 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में भी की गई

जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश द्वारा 75 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है इसके तहत रतलाम जिले को 3 चरणों में 135000 वर्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके तहत जिले के प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण का वृहद अभियान शुरू किया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के निमित्त कालूखेड़ा में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जावरा विधायक राजेंद्र पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महामंत्री रविंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष ऋतिक जोशी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष विप्लव जी जैन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव मुणत, यादवेंद्र सिंह लुनेरा एवं युवा मोर्चा मुखर्जी मण्डल के अध्यक्ष राहुल रांका उपाध्यक्ष कुलदीप पड़ियार, प्रवीण सिरवी, ईश्वर प्रजापत, विशाल सिंह, वीरेंद्र सिंह,विनय पवार, पीयूष बामनिया, राजीव पटीदार, युवराज, सुरेश जी, दक्ष, आशीष चौहान, मनीष पांडे, दीपाशु पांडे, कैलाश जी पवार, प्रदीप जादव, यश शर्मा, मयंक तिवारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

You may have missed