October 11, 2024

रतलाम/गौशाला रोड क्षेत्र में घर के बाहर से 20 मिनट के भीतर दो पहिया वाहन चोरी

रतलाम 23 अगस्त (इ खबर टुडे)। जिले में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय दिखाई दे रहा है। बीते सप्ताह में शहर के अलग-अलग थानों से लगभग आधा दर्जन वाहन चोरी हो चुके है। सोमवार को भी शहर व्यस्ततम क्षेत्र गौशाला रोड से अज्ञात आरोपी घर के सामने से दो पहिया वाहन चोरी कर ले गया।

जानकारी के अनुसार गौशाला रोड निवासी विनोद कुमार मेहता 58 वर्षीय के घर के सामने से उनका दो पहिया वाहन एक्टिवा क्रमांक mp43DM 9207 अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया।विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी कुछ ही देर पहले एक्टिवा से घर आई थी और करीब 20 मिनट बाद वापस जाने के लिए घर से बाहर निकली तो घर के बाहर वाहन नहीं था।जिसके बाद घर के सभी लोग बाहर आए और आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी।

इस दौरान विनोद कुमार के पड़ोसी भाजपा पार्षद रणजीत टांक ने उक्त घटना की जानकारी दीनदयाल नगर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चीता फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

You may have missed