October 11, 2024

रसोइया के साथ हॉस्टल अधीक्षक मना रहा था रंगरेलियां, वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने किया सस्पेंड

अलीराजपुर,19अगस्त(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले में जोबट विकासखंड के सेवरिया बालक छात्रावास के हॉस्टल अधीक्षक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हॉस्टल अधीक्षक महिला रसोइया के साथ रंगरेलियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हॉस्टल अधीक्षक का महिला रसोइया को प्यार की झप्पी देने और किस करने का वीडियो आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षक को सस्पेंड करते हुए चंद्रशेखर आजाद नगर, भाबरा से अटैच कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में हॉस्टल अधीक्षक दीप सिंह चमका रसोइया के साथ बैठे हुए हैं। वह रसोइया को अपनी बांहों में जकड़ लेते हैं। उसके बाद किस करते हैं। वहां मौजूद किसी ने दोनों का यह वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिले के आला अधिकारियों के संज्ञान में वीडियो आने के बाद अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्वॉयज हॉस्टल अधीक्षक दीप सिंह चमका को सस्पेंड कर दिया गया है।

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने जारी आदेश में लिखा है कि बालक छात्रावास सेवरिया के हॉस्टल अधीक्षक दीप सिंह चमका ने परिसर में अश्लीलता की है। इससे शासन की छवि धूमिल हुई है। इस वजह से दीप सिंह चमका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

You may have missed