October 11, 2024

Election Result : शहर के 270 मतदान केन्द्रों पर चले चुनावी संघर्ष में 90 बूथ ही जीत पाई कांग्रेस ,भाजपा ने 180 पर हासिल की जीत,जानिए महापौर और पार्षद पद के बूथवार चुनाव परिणाम

रतलाम,20 जुलाई (इ खबरटुडे)। नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग इन नतीजों का विश्लेषण करने में लगे है। महापौर पद पर कांग्रेस के युवा नेता मयंक जाट ने पिछले सारे रेकार्ड ध्वस्त करते हुए सर्वाधिक 67646 वोट हासिल किए हांलाकि वे जीत के आंकडे से 8591 वोट पीछे रह गए. भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 76237 वोट पाकर शहर के महापौर बन चुके है। बूथों की लडाई देखें तो कुल 270 बूथों में से 90 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई वहीं 180 बूथों पर भाजपा ने कब्जा जमाया।

बूथवार नतीजों को देखा जाए तो कांग्र्रेस ने जिन बूथों पर जीत हासिल की है,वे निरन्तरता में अधिक है। उदाहरण के लिए
बूथ क्र.1 से 12 तक के सभी बूथों पर कांग्र्रेस ने जीत हासिल की है। इसी तरह बूथ क्र.211 से 222 तक के सभी बूथ भी कांग्रेस ने जीते है। कांग्रेस की इन बूथों पर जीत की एक खासियत और भी है कि इनमें से कई बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट दो अंकों की संख्या में ही रह गए,जबकि कांग्रेस को इसके मुकाबले में कई गुना अधिक वोट मिले। ऐसे मामले अधिकतर अल्पसंख्यक क्षेत्रों में देखने को मिले है।

नतीजों का विश्लेषण करने के लिए विस्तृत और बूथवार नतीजे आवश्यक है। अपने पाठकों की सुविधा के लिए महापौर और पार्षद पद के बूथवार परिणाम नीचे दिए जा रहे है। जिससे कि हर कोई अपने तरीके से इन नतीजों का विश्लेषण कर सके। विस्तृत परिणाम जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-

महापौर प्रत्याशियों का बूथवार परिणाम

पार्षद पद के परिणाम

वार्ड क्र. 1 से 12 का परिणाम
वार्ड क्र.13 से 25 का परिणाम
वार्ड क्र.26 से 37 का परिणाम
वार्ड क्र.38 से 49 का परिणाम

You may have missed