October 11, 2024

रतलाम /भाजपा महापौर प्रत्याशी पहलाद पटेल ने जीतने के बाद मेहंदी कुई बालाजी पहुंचकर किये दर्शन ,भाजयुमो ने बाहर निकलते ही किया स्वागत :देखिये वीडियो

रतलाम,20 जुलाई (इ खबरटुडे)। नगर निगम चुनाव के लिए हुई मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को 8591 मतों के अंतर से पराजित किया है। जीत हासिल करने के बाद मतगणना स्थल से बाहर निकले पर भाजयुमो के अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल निर्वाचित होकर बाहर आकर सबसे पहले अपने समर्थको से मिले। जहा उनका स्वागत का दौर शुरू हो गया। इस दौरान भाजयुमो के अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में मंडल के सदस्यों और कार्यकर्ता ने प्रहलाद पटेल का विशाल पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

वही प्रहलाद पटेल ने मतगणना स्थल से पैदल मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पहुंचकर बालाजी को नमन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर और आसपास का क्षेत्र जय श्री राम और भारत माता की जय के नारो से गूंज उठा। वही भाजपा समर्थको ने आतिशबाजी कर अपनी जीत की ख़ुशी को प्रकट किया। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर प्रहलाद पटेल अपने समर्थको के साथ विधायक निवास पर पहुंचे।

You may have missed