October 11, 2024

indigo की फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान में उतरा विमान

नई दिल्ली,17जुलाई(इ खबर टुडे)। इंडिगो की शारजाह से हैदराबाद आ रही फ्लाइट की रविवार सुबह पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने बताया कि उड़ान के समय पायलट को कुछ तकनीकी दिक्कतों के बारे में पता चला। इसके बाद उसे कराची की ओर डायवर्ट किया गया। तकनीकी दिक्कत के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

पिछले दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय विमान को पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात में लैंडिंग करनी पड़ी है। इससे पहले स्पाइसजेट के एक विमान के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इंडिगो ने बताया है कि शारजाह-हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए एक अतिरिक्त विमान को कराची भेजा जा रहा है।

You may have missed