October 11, 2024

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, नारा शहर में भाषण के दौरान हुआ हमला

टोक्यो,08जुलाई(इ खबर टुडे)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। जापान टाइम्स के मुताबिक, नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा में एक भाषण के दौरान गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे को खून बह रहा था।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी क्या हालत है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

You may have missed