October 12, 2024

Hit and run : तेज रफ्तार एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंदा, हालत गंभीर

भोपाल, 18मई(इ खबर टुडे)। राजधानी भोपाल में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंद दिया। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। उन्‍हें हमीदिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि देर रात में सुनसान सड़क पर दो कारों में युवा फर्राटा भरते हुए रेस लगा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद एसयूवी आगे जाकर पलट गई। पुलिस को एक कार से महंगी शराब भी बरामद हुई है। घटना बंसल अस्‍पताल के पास की है।

हिट एन्ड रन का मामला
दरअसल, प्रदेश में पहले ही गर्मी का कहर बरस रहा है। ऐसे में देर रात साधक हादसों की खबरे सामने आरही है। वहीं, आज बुधवार की रात के करीबन एक बजे चूनाभट्टी कोलर क्षेत्र के पास स्थ्ति बंसल अस्पताल के सामने एक तेज़ रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रोंद दिया। इस हादसे का शिकार हुई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घायल हुई दोनों महिलाओं को ईलाज हेतु हमीदिया अस्पताल रवाना किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पता चला कि, यह घटना हिट एंड रन का मामला है। इस घटना की जिम्मेदार गाड़ी में एक एंडेवर थी। जो घटना के बाद पलट गई। गाड़ी का नंबर MP09CH0044 है और गाड़ी आदित्य दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के वक़्त चालक नशे की हालत में था। कार में से महंगी शराब की बोतले मिली है। हालांकि, यह हादसा जिस सड़क पर हुआ वो बहुत सकरी होने के कारण यहाँ कई बार एक्सीडेंट होते रहते है। इसे हादसों वाली सड़क भी कहा जाता है।

देश में हिट एंड रन के पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। कई बार तो लोग नशे में लापरवाही से कार चलाते हुए नशे की ही हालत में फुटपाथ पर सोये हुए लोगो पर गाड़ी किसी पर चढ़ा देते है। हालांकि, इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। कि, यह हदसा कैसे हुआ या गलती किसकी थी, लेकिन इस घटना की जानकारी मिलते ही पास के इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही कर घायल महिला को तुरंत बंसल अस्पताल लेजाया गया। यहां महिला का प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया।

You may have missed