October 12, 2024

ईदगाह रोड पर गौवंश काट कर फेंकने से भारी तनाव,बजरंग दल ने किया चककाजाम (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,15 मई (इ खबरटुडे)। शहर के ईदगाह इलाके में रविवार सुबह कम से कम तीन गौवंश काट कर फेंके जाने से तनाव फैल गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए। अप्रिय स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक बजरंग दल के कार्यकर्ता घटना के विरोध में तोपाखाना चौराहे पर चक्का जाम कर नारेबाजी कर रहे हैैं।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ईदगाह इलाके में सुबह सवेरे काट कर फेंके गए तीन गौवंश नजर आए। ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर हिन्दूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पंहुच गए।

बताया जाता है कि उपद्रवी तत्वों ने गौवंश को काटने के बाद ईदगाह इलाके में स्थि त एक भेरु जी के ओटले पर फेंके गए. ताकि लोगों का आक्रोश और अधिक बढे। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि काटे गए गौवंश में से एक गाय गर्भवती थी।

घटना से आक्रो शित बजरंगियो ने तोपखाना चौराहे का चक्का जाम कर दिया है। कई कार्यकर्ता अपने कपडे उतार कर घटना का विरोध कर रहे है। बजरंग दल का कहना है कि इस घटना के लिए नगर निगम आयुक्त जिम्मेदार है। शहर में गौवंश का विक्रय हो रहा है,लेकिन आयुक्त इन दुकानों को बंद नहीं करवा रहे है। बजरंग दल के कार्यकर्ता निगमायुक्त को हटाने की मांग कर रहे है। मौके पर सीएसपी समेत बडी संख्या मेंं पुलिस बल तैनात है। प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जल्दी ही यहां पंहुचने वाले है।

You may have missed