October 12, 2024

blackmail/स्कूल में साथ में पढ़ने वाली लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, एफआइआर हुई तो आरोपी ने खाया जहर

अशोक नगर, 22अप्रैल (इ खबर टुडे)। एक नाबालिग लड़के ने अलग-अलग लड़कियों को झांसे में लिया और पहले इनके न्यूड (निर्वस्त्र) वीडियो बना लिए, फिर ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग की।

मामला अशोक नगर शहर का है, जिसके बाद पीड़ित लड़कियों ने गुरुवार रात को लड़के के खिलाफ सिटी कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कराया है। इधर, एफआइआर होती ही आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी नाबालिग है और पीड़िताओं के साथ उन्हीं के स्कूल में पढ़ता था। इसी के बाद से इनका संबंध था।

गुरुवार को रात में चार लड़कियां अपने स्वजन के साथ सिटी कोतवाली पहुंचीं। इनमें एक की उम्र 22 साल और बाकी तीन नाबालिग थीं। लड़कियों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके साथ स्कूल में पढ़ने वाले लड़के ने उनके न्यूड वीडियो बना लिए हैं। इसने पहले तो फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई, फिर इस आइडी से रिक्वेस्ट भेजी। एक छात्रा ने रिक्वेस्ट स्वीकार की, तो उसे इसी आइडी से उसका न्यूड फोटो भेज दिया। यह देखकर लड़की घबरा गई। इसके बाद आरोपी ने वीडियो काल किया और धमकाते हुए कहा कि मैं जैसा कहूं, वैसा ही करो। पीड़िता भी सहम गई। उसने डर के कारण आरोपी की बात मान ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो काल पर ही लड़की को कपड़े उतारने के लिए कहा, फिर अश्लील हरकतें कराईं। इन हरकतों को आरोपी ने स्क्रीन रिकार्ड कर लिया।

इसी तरह से उसने अन्य लड़कियों के साथ भी यह कृत्य किया। इसके बाद उक्त वीडियो के आधार पर आरोपी इन लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगा और इनसे रुपयों की मांग करने लगा। कोतवाली पुलिस ने 22 साल की युवती की शिकायत पर आरोपी व एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

You may have missed