October 12, 2024

“सामाजिक न्याय पखवाड़ा”-भाजयुमो द्वारा शहीद भगत सिंह,लोह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर सफाई कर मनाया अमृत महोत्सव

रतलाम,20अप्रैल (इ खबरटुडे)।भाजपा द्वारा मनाए जा रहे “सामाजिक न्याय पखवाड़ा” के अंर्तगत आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान भाजयुमो नेता और सदस्य द्वारा देश के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले महापुरुषों की प्रतिमा और उनके आसपास स्थलों की सफाई की गई।

जानकारी के अनुसार आज भाजयुमो द्वारा रतलाम शहर में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल की सफाई कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही जावरा में स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा स्थल पर भी सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद भाजयुमो नेता और सदस्यों द्वारा आलोट विधानसभा के ताल में मध्यप्रदेश के गौरव प्रथम कीर्तिचक्र प्राप्त अमर शहीद गोपाल सिंह जादौन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के वरिष्ठ नेताओ ने शहीद के परिवारजनों का सम्मान किया।

इस अवसर पर रतलाम शहर मे भाजपा कोषध्यक्ष जयवंत कोठारी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम बोरिया ,मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी,महामंत्री नंदकिशोर पंवार, जिला मंत्री शुभम चौहान,संजय जाट,संजय पांचाल,शिवांग शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख नीलेश जायसवाल, जिला सह कार्यलय मंत्री शिवम मूणत,मंडल अध्यक्ष राजेश बैरागी,जयेश जाजोरिया,विकास पांचाल सुयस कोठारी, आदि युवमौर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.
कार्यक्रम के दौरान जावरा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिलामहामंत्री राहुल उपमन्यु, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय कोठारी, जिला कोषाध्यक्ष सौरभ पगारिया, जिला मंत्री संजय जाट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राठौड़, सह:-सोशल मीडिया प्रभारी रवि हेमावत, पॉलिसी एंड रिसर्च सहप्रभारी देवेन्द्र भारद्वाज, सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष रितिक जोशी उपस्थित रहे।

ताल उपस्थिति:– जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह जादव, जिलामंत्री बंटी पितलिया, आलोट मण्डल अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला महामंत्री राहुल उपमन्यु, जिलामंत्री संजय जाट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राठौड़, आलोट मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

You may have missed