October 12, 2024

Crime news : शादी का झांसा देकर नाबालिग से डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, दोबारा गर्भवती होने से मचा बवाल

इंदौर,07अप्रैल(इ खबर टुडे)। आजाद नगर में 16 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची डेढ़ साल से लापता थी। उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। दोबारा गर्भवती होने पर दुष्कर्म के आरोपित ने उसे गर्भपात की गोलियां खिलाई तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपित पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक इंदिरा एकता नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपित अर्जुन पुत्र शांतिलाल मंसोरे निवासी इदरीश नगर मुसाखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व आरोपित अर्जुन पीड़िता को बहला फुसला कर ले गया था। उसने किशोरी से कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई और पिछले साल 10 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया।

बेटा होने पर उसने अर्जुन से शादी का बोला लेकिन वह हर बार टालता गया। सितंबर में पीड़िता दोबारा गर्भवती हुई तो अर्जुन गर्भपात की गोलियां लेकर आया और उसका गर्भपात करवा दिया। उसने शादी से इन्कार कर दिया और छोड़ कर भाग गया। पीड़िता माता-पिता के पास आई और पूरी घटना बताई। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए और मेडिकल परीक्षण करवा कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

You may have missed