October 12, 2024

Indore visit : भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे इंदौर, सीएम ने किया स्वागत, उज्जैन जाकर करेंगे महाकाल दर्शन

इंदौर,08मार्च(इ खबर टुडे)। मप्र के दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अभिवादन किया। नड्डा इंदौर में कुछ देर रूके और उज्जैन के लिए प्रस्थान किया।

इसके पहले सोमवार रात को ही भाजपा प्रदेशाध्य़क्ष वीडी शर्मा इंदौर पहुंच चुके थे। उन्होंने इंदौर के अलावा उज्जैन व देवास में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सिलसिले में व्यवस्थाएं देखीं। मंगलवार सुबह सीएम शिवराज सिंह के साथ भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। जिन मार्गों पर नड्डा का स्वागत होगा वहां की व्यवस्थाएं देखीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम को इंदौर में पार्टी की दो बैठकें लेंगे। इनमें प्रदेश में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अन्य कई बातों पर भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

बैठकों से पहले उज्जैन पहुंचकर महाकाल दर्शन करेंगे। वहां से देवास जाएंगे जहां प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। यहां पोषण संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे। महिला स्व सहायता समूह कर क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं वीसी के माध्यम से संवाद करेंगे। शाम करीब 4 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सीधे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इसके बाद जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

You may have missed