October 12, 2024

Crime news : छतरपुर में 10 साल की बच्ची से किया रेप, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा : सागर में 12 साल के बच्चे को लगी गोली, सीने से आरपार निकली

छतरपुर,23 फरवरी (इ खबरटुडे)। छतरपुर जिले में नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जिले के हरपालपुर में 21 फरवरी को आरोपी रतीराम सेन (50 वर्षीय) ने एक 10 साल की बच्ची से रेप किया था, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(एबी) भादवि 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे 24 घंटों से भीतर उसके गांव भदर्रा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले भी वारदातों में शामिल था। पुलिस आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड तैयार कर रही है।

सागर में एक बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथरिया जाट की है। बताया जा रहा है कि पथरिया जाट स्थित हॉर्स राइडिंग के पास 12 वर्षीय रीतेश रजक अपने छोटे भाई के साथ खेत में बेर खा रहा था। तभी अचानक रीतेश के बायीं तरफ खून बहने लगा। जिसे देखकर बच्चों ने शोर मचाया। बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली आरपार निकल जाने से बच्चे की जान बच गई। यदि गोली अंदर रहती तो स्थिति खराब हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही सेना का फायरिंग रेंज एरिया भी है। बच्चे के पिता उत्तम रजक ने बताया कि फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस हो रही थी तभी अचानक बच्चे को गोली लग गई, बच्चे को गोली लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

You may have missed