October 12, 2024

Ratlam news : मण्डल के नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का विधायक काश्यप द्वारा स्वागत, नियुक्ति पर जताया आभार, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा विधायक काश्यप का सम्मान

रतलाम,20फरवरी(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों ने विधायक चेतन्य काश्यप से भेंटकर आभार जताया। श्री काश्यप ने सभी पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मण्डल की ओर से श्री काश्यप का 51 किलो वजनी माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, मोर्चा पदाधिकारी सुनील पाल, प्रियेश छाजेड़, किशोर बड़गोत्या, दीपक महावर, प्रीति खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र बागड़ी, अनिता कटारा, विवेक शर्मा, चेतना पाटीदार, विजय पाटीदार, चेतन टांक, बसंतीलाल धाकड़, प्रकाश बंशीवाल, तन्मय त्रिवेदी, संतोष बैरागी, जयेश वसावा, संजय पण्ड्या, अभिषेक शर्मा सहित अन्य मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

सेवा एवं विकास कार्यों के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा विधायक काश्यप का सम्मान
कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, ऑक्सीजन प्लांट लगाने एवं कार्यों के साथ शहर के चौतरफा विकास के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। इस मौके पर मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार द्वारा भेजा गया सम्मान पत्र मंच के प्रदेश संयोजक मोहम्मद फारूख खान ने श्री काश्यप को भेंट किया।

सम्मान कार्यक्रम में मंच के प्रदेश सहसंयोजक प्रो. इमरान हुसैन, जिला संयोजक इलियाज एहमद कुरैशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुबारिक शैरानी, मालवा प्रांत संयोजक फारूख मंसूरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, हमीद खान, फय्याज खान, सलीम कुरैशी, वाजिद खान, शेख शहजाद, शरीफ कुरैशी, अब्दुल शैरानी, इमरान रहमानी आदि मौजूद रहे।

You may have missed