October 12, 2024

The roof fell: निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरी, एक दर्जन मजदूर घायल, पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

इंदौर,20 जनवरी (इ खबरटुडे)। शहर के पास मोरोद माचल गांव में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद आसपास के गांव वाले ओर पुलिस मौके पर पहुंची। छत का मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकालकर उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पतालों में भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणो की जांच की जा रही है। TI आरडी कानवा के मुताबिक घटना कृपालघाटी के पास की है। यहां रात करीब 8 बजे थाने पर सूचना मिली थी कि उमरीखेडा ग्राम में सन्मति स्कूल का निर्माण का काम चल रहा था। बताया जाता है कि खंडवा रोड पर एक अस्पताल में 10 से ज्यादा घायलों के पहुंचने की सूचना है।

यहां करीब 3 हजार वर्ग फीट के लगभग छत ओर बीम कॉलम डालने का काम मजदूर कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक तरफ से छत की सेंन्टीग खुलना शुरू हो गई। जिसमें वहां काम कर रहे कुछ मजदूर नीचे कूद गए। जबकि कुछ मलबे के साथ छत से नीचे आ गिरे। यहां काम करने वाले मजूदरों ने बातचीत में बताया कि छत भराई के दौरान करीब दो दर्जन मजदूर काम पर लगे थे। जिसमें करीब 12 से 15 को चोट आई है।

सेंन्टींग लगा रहे थे,तभी हो गया हादसा
पुलिस ने 108 एंबुलेस से घायल लखन (30) पुत्र जगन्नाथ निवासी द्वारकापुरी, लालू पुत्र रामसिंह निवासी तेजाजी नगर, बिंदु पुत्र बोटाराम निवासी तेजाजी नगर अरविंद पुत्र शिव निवासी तेजाजी नगर, कालू पुत्र दरया सिंह निवासी रालामंडल को एमवाय अस्पातल पहुंचाया है। घायल लखन ने बातचीत में बताया कि वह छत के बाकी के हिस्सें में सेंटिंग कस रहे थे। तभी छत अचानक गिर गई। उसने बताया कि इस हादसे में करीब 13 लोग घायल है। बाकि के लोगो को मामूली चोटे आने के चलते नजदीक के ही अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिन घायलो को एमवाय लेकर आया गया है। उनके हाथ पैर में फ्रेक्चर हुए हैं।

You may have missed