October 12, 2024

Youth Rally : राष्ट्रीय युवा महोत्सव और भाजयुमो वर्चुअल युवा रैली आयोजित,विधायक काश्यप के विशेष आतिथ्य में युवाओं ने की वर्चुअली भागीदारी

रतलाम, 12 जनवरी (इ खबर टुडे)।  स्वामी विवेकानंद जयंती- युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा की वर्चुअल युवा रैली आयोजित की गई। इन आयोजनों में रतलाम से युवाओं ने विधायक चेतन्य काश्यप के विशेष आतिथ्य में वर्चुअली भागीदारी की। उन्होंने प्रधानमंत्रीजी का उद्बोधन सुना। युवा महोत्सव एवं एवं युवा रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रसाद नड्डा एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी संबोधित किया।

रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने आरम्भ में दुपट्टा पहनाकर विधायक श्री काश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम प्रभारी युवा नेता स्नेहिल उपाध्याय ने जिलाध्यक्ष श्री जैन का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, करणधीर बड़गोत्या, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, युवा मोर्चा के प्रशांत कुशवाह, सोमेश पालीवाल, करण वशिष्ठ, गजेन्द्र पड़ियार, राहुल सोनी, सत्यजीत राजावत, रविन्द्र पाटीदार, तेजस्व गांधी, प्रतीक विजयवर्गीय, मोहित सोनी, शुभम्‌ चौहान, सौरभ शर्मा, अनिल रौतेला, अमन जैन, शिवांग शर्मा, चिराग असरानी, शुभमसिंह पंवार, अंकुश श्रीवास्तव, जयेश जाजोरिया, शुभम पापटवाल, संजय पांचाल, कार्तिक निन्दरवाल, राहुल पांचाल आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

You may have missed