October 6, 2024

Corona update: तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस,संसद के 400 कर्मचारी संक्रमित, PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

नई दिल्ली,09जनवरी(इ खबर टुडे)। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने रविवार शाम 4:30 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में प्रधानमंत्री कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। आज 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं।

लोकतंत्र के मंदिर कही जाने वाली भारतीय संसद के 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्टार और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बीते दिनों इनका टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट अब आई। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के 4 जज संक्रमित पाए गए हैं। अब तक सुप्रीम कोर्ट से जुड़े करीब 150 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना इस बार डॉक्टरों पर हमलावर है। मुंबई समेत महाराष्ट्रक के कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। मुंबई के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक जेजे अस्पताल के 100 डॉक्टरों में कोरोना पाया गया है।

इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।

भारत में ओमिक्रोन के कितने केस
देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस 3,623 पहुंच गए हैं। इनमें से 1409 ठीक हो चुके हैं। कुल 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन फैल गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds