October 13, 2024

controversial statement/दिग्विजय सिंह का फिर विवादित बयान, कहा सावरकर के मुताबिक गोमांस खाना बुरा नहीं

भोपाल,26 दिसंबर(इ खबर टुडे)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है ‘जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वो हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है।

हालांकि दिग्विजय सिंह ने किताब का नाम नहीं बताया। दिग्विजय भोपाल स्थित नर्मदा भवन मंदिर में कांग्रेस के जनजागरण अभियान को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने सावरकर की किताब के ही हवाले से यह भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई नाता नहीं है। तमाम हिंदू गोमांस खाते हैं और पूछते हैं कि कहां लिखा है कि गोमांस नहीं खाना चाहिए।

दिग्विजय ने यह भी कहा कि अधिसंख्य हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं। दिग्विजय ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। अगर वर्ष 2024 में मोदी फिर आ गए या भाजपा आ गई तो सबसे पहले संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। इन लोगों ने रसिया (रूस)-चीन माडल अपना लिया है।

हिंदू विरोधी चेहरा उजागर
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह सिर्फ हिंदुओं को बदनाम करने में लगे रहते हैं। वीर सावरकर से व देशभक्त संगठनों को लेकर उल्टी बात कर मुस्लिमों को खुश करना चाहते हैं। वे गो हत्या को बढ़ावा दे रहे हैं। ये मुसलमानों को उकसाकर हिंदू-मुस्लिम दंगे करवाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

You may have missed