October 5, 2024

Ratlam news: कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर नगर निगम के छ: कर्मचारी नेताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज

रतलाम,24 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करना नगर निगम के कर्मचारी नेताओं को महंगा पड गया। प्रशासन ने प्रदर्शन करने वाले छ: नेताओं के खिलाफ कोरोना प्रोटोकाल का उलंघन करने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने गुरुवार को निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया का घेराव कर दिया था।

निगम कर्मियों के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर एवं निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम ने प्रदर्शनकारी नेताओं के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए आपराधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर स्टेशन रोड पुलिस ने कमल भाटी, अमर चौहान, कमल सिंधे, राम कल्याणे, विजय खरे और संजय पेमाल के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188, 269, 270, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51/B उल्लघंन में मामला दर्ज किया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds