October 13, 2024

Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर हादसे के अकेले जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह नहीं रहे

भोपाल,15दिसंबर(इ खबर टुडे)। कुन्नूर हेलिकाप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल भोपाल के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के दुखद निधन की खबर से भोपाल में शोक की लहर छा गई है। ग्रुप कैप्टन के पिता कर्नल के पी सिंह एवं परिवार इन्नर कोर्ट कॉलोनी में निवास करता है। निधन की खबर से कालोनी के रहवासी दुखी है।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी हेलिकाप्टर में सवार थे। इस हादसे में वरुण एकमात्र जीवित सदस्य थे। उनका इलाज बेंगलुरु में चल रहा था रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वयं उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए थे तथा चिकित्सकों के निरंतर संपर्क में थे। पूरे भारत में उनकी सलामती के लिए दुआएं की गई। भोपाल में भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई लेकिन किसी की भी दुआएं की गई थी। बुधवार को उनके निधन की खबर मिलते ही कालोनी में शोक लहर छा गई, इन्नर कोर्ट कालोनी रहवासी समिति के अध्यक्ष डीएस गुरुदत्त के अनुसार अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण अब हमारे बीच नहीं रहे।

2 माह पहले आए थे भोपाल, अब उनकी यादें ही शेष
कालोनी के रहवासियों के अनुसार करीब 2 माह पहले कैप्टन वरुण कालोनी में अपने घर पर आए थे। कालोनी वासियों ने उनका सम्मान किया था। वरुण को अदम्य साहस के लिए15 अगस्त को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य सम्मान प्रदान किया था। इसी उपलक्ष में उनका कालोनी में सम्मान किया गया था। वरुण का पूरा परिवार देश भक्त है। उनके पिता कर्नल केपी सिंह ने भी लंबे समय तक सेना में सेवाएं दी है। उनके निधन की खबर से सभी दुखी हैं।

You may have missed