October 16, 2024

Ratlam news: श्रमिक हितों में श्रम कानून का पालन करने वाले उद्योगों को ही दिया जाए अनुदान:विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के नाम कांग्रेस सेवादल ने सौंपा ज्ञापन

रतलाम,08दिसंबर(इ खबर टुडे)। जिला स्तरीय सहायता समिति रतलाम द्वारा विभिन्न 14 उद्योगों /कारखानों को करोड़ों रुपए का अनुदान देने के लिए अनुमोदित किया गया है। प्रायः देखा गया है कि विभिन्न उद्योगों द्वारा शासन से अनेक प्रकार की छूट एवं सहायता ले ले ली जाती हैं परंतु नियमों का पालन नहीं किया जाता है। अनुमोदित अनुदान राशि किसी भी उद्योग कारखाने को तभी दी जाए जब यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उद्योग/कारखाने में श्रमिक हित में श्रम कानून जैसे भविष्य निधि ,कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआई )ईलाज की सुविधा, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा एक्ट ,पर्यावरण- प्रदूषण के मानको, ग्रेज्यूटी एक्ट, वेतन भुगतान अधिनियम के अनुसार श्रेणी-कार्य अनुरूप वेतन,8 घंटे से अधिक कार्य अर्थात ओवर टाइम कार्य का दुगना भुगतान आदि नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। जिन उद्योगों /कारखानों में श्रम कानून का पालन नहीं किया जा रहा है उन कारखानों को अनुदान राशि नहीं दी जाए

उक्त कथन करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयुक्त सचिव व जिला इंटक काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ श्रमिक नेता भंवर सिंह जी चौहान की विशेष उपस्थिति में श्रमिक नेता गण सर्व ईश्वर सिंह डूंगावत बाबा ,ओम चौहान, विनय पंड्या ने मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म,लघु,मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के नाम शहर अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गहलोत को ज्ञापन सौंपा सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि कारखाने में नियमों के पालन संबंधित प्रत्येक श्रमिकों के दस्तावेजों की भी जांच की जाए। कारखानों में श्रम -कानून पालन से सम्बध्द जानकारी के लिए उन्हीं कारखानों में कार्यरत श्रमिकों से ऐसे उपयुक्त वातावरण में जानकारी ली जाए जिससे वे निर्भीकता से वास्तविक स्थिति बता सकें। कुछ उद्योगों कारखानों को आवंटित क्षेत्र (प्लाट) से अधिक शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कारखाने का संचालन किया जा रहा है,जिससे शासकीय राजस्व की भी हानि हो रही है। इसकी भी जांच की जाए।

श्रमिक हितों के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु यह पत्र मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथजी, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंहजी, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह जी वर्मा पूर्व, केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल जी भूरिया, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीसंजय सिंहजी तथा मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी साहब को भी प्रेषित कर यही मांग की गई है।

You may have missed