October 13, 2024

उच्च शिक्षा मंत्री ड़ा मोहन यादव ने किया डा. त्रिवेदी की पुस्तक का विमोचन,सिंधु घाटी से मिली सीलों के शोध पर आधारित है पुस्तक

ज्जैन,28 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। विक्रमोत्सव के अन्तर्गत वैदिक शोध संस्थान रतलाम के प्रो. सीपी त्रिवेदी की शोध पुस्तक द क्वेस्ट आफ क्रियेशन- इण्डस वैली वैदिक कल्चर सील्स का विमोचन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के हाथों कालिदास अकादमी उज्जैन में किया गया।

अपनी खोज के बाद से सिन्धु घाटी सभ्यता रहस्य के घेरे में थी। इस पर से परदा सौ साल बाद डा. त्रिवेदी द्वारा उठाया गया। उन्होने बताया कि वेदों के शब्द संकेत, सीलों(मुहरों) पर उकेरे गए है,जो सृष्टि की व जीवन की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते है। जिसका विवरण वेदों की सांकेतिक भाषा में मिलता है। सृष्टि की उत्पत्ति एक मौलिक ऊर्जा से हुई जिसकी कल्पना एक पुरुष रुप में की गई,जो अपने द्विस्वभाव-ध्वनि और प्रकाश-के द्वारा कार्य कर रहा है। सृष्टि का आधार परमाणु के चार मूलभूत घटक,तीन मौलिक कण इलेक्ट्रान प्रोट्रान न्यूट्रन और ऊर्जा के है। जीव जगत की उत्पत्ति एक डीएनए से हुई है। इसके चार क्षारजीव जगत का आधार है,जिसे वाक सूक्ष्म ध्वनि से क्रिया हेतु प्रेरित करती है। इस प्रकार आधुनिक विज्ञान वैदिक विज्ञान की पुष्टि करता है।

You may have missed