September 28, 2024

Gun Fire : सम्पत्ति विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर बन्दूक से किया फायर,हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रतलाम,11 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। जिले के जावरा में सम्पत्ति विवाद को लेकर आरोपी चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भतीजे पर बन्दूक से फायर किया। भतीजा भाग्यशाली था कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,रविवार दोपहर दो बजे फोरलेन ओव्हर ब्रिज के पास स्थित शाह बस के आफिस के समीप हैदर शाह और एहमद शाह के बीच पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर विवाद हुआ। एहमद शाह ने हैदर शाह के साथ पहले तो गाली गलौज और धक्का मुक्की की और फिर विवाद बढने पर अपनी बारह बोर की लायसेन्सी बन्दूक से हैदर पर फायर कर दिया। हैदर शाह भाग्यशाली था कि बन्दूक के फायर से बच गया। विवाद की खबर मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पंहुच गया था। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर फरियादी हैदर शाह पिता हमीद शाह 39 की रिपोर्ट पर आरोपी एहमद शाह पिता सैयद मैलमूद शाह व उसके पुत्र ओवेज के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य आपराधिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी की बन्दूक भी जब्त कर ली गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds