October 14, 2024

Ratlam corona report 8 jun / रतलाम जल्द होगा कोरोना मुक्त,मंगलवार को केवल 11पॉजिटिव मरीज मिले ,6 पेशेंट हुए डिस्चार्ज

रतलाम ,08 जून (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे थमती जा रही है। बीते 68 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले में एक दिन में 12 से कम कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राहत की खबर यह है की बीते 7 दिनों में जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। वही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 308 पर थम चूका है।

प्रशासनिक बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को रतलाम जिले के अलग अलग क्षेत्रों से कोरोना के 11 नये मरीज सामने आये है। इन मरीजों में से 5 रतलाम शहर के है। बाकी जिले के अन्य क्षेत्रों से है।

मेडिकल कॉलेज में अब 68 पेशेंट भर्ती
शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मंगलवार को केवल 68 पेशेंट भर्ती थे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 6 पेशेंट डिस्चार्ज हुए वहीं 2 मरीजों को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 21 बेड पर पेशेंट भर्ती है।

एचडीयू में 172 में से 16 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 26 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 6 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 68 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 37 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं।

मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 482 रहे। उन्होंने बताया कि आज रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव 7580, डिस्ट्रीब्यूट 1557, कन्ज्यूमड 5925, करंट स्टाक 98 रहा।

You may have missed