October 14, 2024

विवाह पर रोक के बावजूद हो रही थी शादी,दुल्हा दुल्हन और उनके पिता पंहुचे हवालात में

रतलाम,09 मई (इ खबरटुडे)। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संकरमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए विवाह समारोह और मृत्यु उपरान्त होने वाले आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद इस तरह के आयोजन हो रहे है। पुलिस ने कस्तूरबा नगर के एक घर में हो रही शादी में पंहुचकर दुल्हा दुल्हन और उनके पिताओं को थाने पंहुचा दिया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रशासन को सुमंगल गार्डन के पीछे कस्तूरबा नगर गृह निर्माण समिति कालोनी के एक घर में विवाह होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने उक्त मकान पर पंहुचकर विवाह को रुकवाया और दुल्हे विकास साहू और उसके पिता अशोक साहू और दुल्हन कोमल राठौड और उसके पिता सत्यनारायण राठौड को थाने पंहुचा दिया। उक्त चारों के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में दुल्हन रतलाम की है जबकि दुल्हा इन्दौर के महू से यहां विवाह करने पंहुचा था।

You may have missed