October 14, 2024

Clarification शुक्रवार को कोरोना से हुई चार लोगों की मृत्यु,प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण

रतलाम,07 मई (इ खबरटुडे)। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण केवल चार लोगों की मृत्यु हुई। पूर्व मे आठ लोगों की मृत्यु की खबर जिला प्रशासन द्वारा त्रुटिवश जारी कर दी गई थी।
जिला प्रशासन द्वारा देर रात को यह स्पष्टीकरण जारी किया गया कि शुक्रवार को कोरोना के चलते सिर्फ चार लोगों की मृत्यु हुई है। पूर्व में त्रुटिवश आठ लोगों की मृत्यू होने का समाचार जारी कर दिया गया था। जिला प्रशासन द्वारा जारी समाचार में जिन आठ लोगों की मृत्यु की सूचना दी गई उनमें चार मृतक वे थे जिनकी मृत्यु 06 मई को ही हो गई थी। उनके नाम त्रुटिवश शुक्रवार के समाचार मे जुड गए। शुक्रवार को कोरोना के कारण सिर्फ चार लोगों की ही मृत्यु हुई है।

You may have missed