October 14, 2024

Good News बुधवार को मिली 337 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी

रतलाम 5 मई(इ खबरटुडे)। कोरोना से संक्रमित 337 लोगों को बुधवार को स्वस्थ होने की खुशी मिली। इन्हें स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया।

मेडिकल कॉलेज रतलाम से आज 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन से 270 व्यक्तियों को नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। रतलाम स्थित शर्मा हॉस्पिटल से 1 व्यक्ति को आज डिस्चार्ज किया गया। जीडी हास्पिटल से 1, जनक हास्पिटल से 2, गायत्री हास्पिटल से 1, सिविल हास्पिटल जावरा से 4 व्यक्तियों को,आरोग्यम से 2,सिविल अस्पताल रतलाम से2 तथा अन्य सेंटर से 19 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार बुधवार 337 को व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद इन सभी ने कोविड निर्देशों कका पालन करने तथा अपने परिचितों, परिजनों को मास्क लगाने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

You may have missed