October 14, 2024

रतलाम : शहर में चोरी की वारदाते लगातार जारी ,बीती रात चोरो ने सुने मकान में सोने के जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ़

रतलाम ,25 अप्रैल (इ खबरटुडे)। शहर में लॉक डाउन के बावजूद चोरी की वारदातों में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। बीती रात शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सुने मकान में अज्ञात बदमाश ने ताला तोड़ कर घर की अलमारी में रखे ज़ेवरात और नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया।

जानकारी के अनुसार नगर निगम में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले योगेन्द्र पिता भवर सिंह 40 वर्षीय निवासी श्रीमालीवास के नजरबाग़ में स्थित पुराने मकान में चोरी की वारदात घटित हुई है। योगेन्द्र ने पुलिस को बताया कि श्रीमालीवास उनका नया मकान बन रहा था। इस लिए आधा सामान नये मकान में था और आधा नजर बाग़ में स्थित मकान में था। 23 अप्रैल की रात को योगेन्द्र का परिवार रात में 10 बजे नजर बाग़ वाले मकान पर ताला लगाकर नये मकान पर आ गया था।

अगले दिन सुबह योगेंद्र के पिता भवर सिंह नजरबाग़ वाले मकान पर पहुंचे तो उन्होंने घर के दरवाज़े पर लगा ताला टूटा हुआ देखा था। इस दौरान घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी मिलने पर योगेंद्र भी वहा पहुंचा और घर के अंदर अलमारी खोलकर देखी जिसमे रखा सोने का मंगलसूत्र ,सोने के कान के टाप्स ,चांदी की पायल और 25 हजार रूपये रखे नगद गायब थे। जो अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी हो गये थे।

योगेंद्र ने तुरंत दो बत्ती थाने पर पहुंच कर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने योगेंद्र की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ द्वारा 457एवं 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। अज्ञात चोर ने ज़ेवरात और नगदी समेत कुल 50 हजार रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

You may have missed