October 15, 2024

रतलाम: सड़क हादसे में सैलाना थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक की मौत

रतलाम,,16 फरवरी (इ खबरटुडे)। आधी रात को सड़क हादसे में सैलाना थाने पर पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक के दो पहिया वाहन की बस से भिड़त हो गई थी। पुलिस बस को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

सैलाना थाने से मिली जानकारी के अनुसार सैलाना थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश भेरूलाल (50) निवासी खोखरा धामनोद रात को बाइक से जा रहे थे। रतलाम-सैलाना रोड पर धामनोद के संजय कॉलोनी के पास रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के लगभग सामने से आ रही जायसवाल बस सर्विस क्रमांक MP13P 0538 से आमने-सामने भिड़त हो गई। जिससे बाइक सवार रमेश भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने थाने पर मौजूद पोलिसकर्मी और स्थानीय लोगो ने घायल रमेश भेरूलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टरो ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में बस चालक फ़रार बताया जा रहे है। वही पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक रमेश भेरूलाल के शव का पोस्टमार्टम कर आज दोपहर तक परिजनों को सौप दिया जायेगा।

You may have missed