October 15, 2024

रतलाम :बिलपांक थान क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 4 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी :देखिये वीडियो

रतलाम ,12 फरवरी (इ खबरटुडे)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह 4 बजे यात्रियों से भरी बस ग्राम पलास के पास अनियत्रित होकर पलट गई। फ़िलहाल हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलास के समीप शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस साईं राम ट्रेवल्स की बताई जा रही है। वही दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार 3 लोग घायल हुए जिनमे से 2 लोगो को मामूली चोट आई है।

दुर्घटना में दिनेश पिता भूसा वसुनिया निवासी इटावा 25 वर्षीय का हाथ फैक्चर हुआ है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण बस में मौजूद गुल्ले का टूटना बताया जा रहा है। घटना के दौरान बस में मजदूरी करने वाले 100 मजदूर बैठे थे। वही सूचना मिलने पर एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी।

You may have missed