October 15, 2024

रतलाम : अज्ञात कारणों के चलते होटल संचालक ने होटल के मुहूर्त के दिन ही लगाई फांसी:देखिये वीडियो

रतलाम,11 फरवरी (इ खबरटुडे)। शहर की सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक होटल संचालक ने अपने होटल के मुहूर्त वाले दिन ही होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। फ़िलहाल मृतक द्वारा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार सालाखेड़ी दू-लेंन पर होटल नसीब के संचालक अमजद पिता महमूद खान 35 वर्षीय निवासी राजीव नगर ने अपनी होटल की शुरुवात के पहले दिन होटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होटल में कार्य करने वाले कर्मचारी ने मृतक अमजद के परिजनों को दी।

https://www.youtube.com/watch?v=Bc9TW3Zt3js

परिजनों के अनुसार अमजद होटल के उद्घाटन के चलते गुरुवार सुबह 6 बजे घर से जल्दी तैयार होकर निकला था। होटल पर पहुंचने के बाद वह उद्घाटन से जुडी तैयारी में जुट गया था। इस बीच होटल में सो रहे कर्मचारी 9.30 उठे तो उन्होंने अमजद को फांसी पर लटकते हुए देखा। होटल पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी मृतक के परिजन और सालाखेड़ी चौकी पर दी।

सुचना मिलने पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा उसका पोस्टमार्टम कर शव दोपहर तक परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल मृतक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के तीन बच्चे छोटे बच्चे है।

मृतक के परिजनों और मित्रो के अनुसार अमजद खुशमिजाज व्यक्ति था और आसपास के लोगो से मिलनसार था। घटना के बाद परिवार में होटल के उद्घाटन की ख़ुशी में गम में बदल गई।

You may have missed