October 15, 2024

रतलाम:आज भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 12 कोरोना पाजिटिव मरीज़ मिले

रतलाम,17 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में कोरोना का क़हर लगातार जारी है।बावजूद लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते देखे जा सकते है। शनिवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से कोरोना के 12 नये मरीज मिले है।वही जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 21 सौ पार हो चूका है

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के इंद्रलोक नगर के 70 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 85 वर्षीय महिला ,शास्त्री नगर 71 वर्ष की महिला, पीएनटी कॉलोनी के 33 वर्ष पुरुष, झालानी कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 55 वर्षीय पुरुष,जावरा इस्लामनगर के 33 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, हसन पालिया 41 वर्षीय पुरुष, ताल की 43 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले हे।
इस प्रकार आज कुल 12पॉजिटिव सैंपल मिले हैं ।

You may have missed