October 5, 2024

रतलाम :जिले में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट ,एक साथ मिले 31 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम ,15 सितम्बर (इ खबरटुडे)।रतलाम जिले में कोरोना का क़हर चिंताजनक बनता जा रहा है। रतलाम में कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे है। मंगलवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों से31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम की पटेल साहब की बावड़ी के 61 वर्षीय पुरुष ,बस स्टैंड सैलाना के 34 वर्षीय पुरुष, एट लेन शिवगढ़ के 28 वर्षीय एवं 28 वर्षीय दो युवक, होली चौक नामली के 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम नवेली तहसील पिपलोदा के 52 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर बीमा हॉस्पिटल के पीछे के 6 वर्षीय बालक ,अरिहंत परिसर की 48 वर्षीय महिला तथा 19 वर्षीय युवक पुखराज रेसीडेंसी सैलाना रोड के 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस थाना आलोट के 20 वर्षीय तथा 40 वर्षीय पुरुष ,नायकों की गली के 60 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले है।

वही जीएमसी कैंपस के 30 वर्षीय पुरुष तथा 29 वर्षीय महिला ,पीएनटी कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला तथा अलकापुरी की 54 वर्षीय महिला, पत्रकार कॉलोनी के 50 वर्षीय पुरुष ,कोटा वाला बाग के 65 वर्षीय पुरुष ,बाजना बस स्टैंड की 60 वर्ष की महिला ,हनुमान रुंडी के 53 वर्षीय पुरुष ,दो बत्ती पुलिस कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरुष तथा 50 वर्षीय महिला ,गंगोत्री अपार्टमेंट शास्त्री नगर के 50 वर्षीय पुरुष ,ग्राम धराड़ के 72 वर्षीय पुरुष ,रतलाम विनोबा नगर के 31 वर्षीय पुरुष तथा 21 वर्षीय युवती ,मंगलम सिटी के 52 वर्षीय पुरुष ,इंद्रलोक नगर की 70 वर्षीय महिला ,8 लेन केंपस हसन पालिया के 29 वर्षीय पुरुष तथा जवाहर नगर रतलाम के 36 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds