रतलाम :चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला फ़रार आरोपी गिरफ्तार -
Movie prime

रतलाम :चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला फ़रार आरोपी गिरफ्तार

 

रतलाम,18 जुलाई (इ खबरटुडे)। जिले में डेढ़ वर्ष पहले एक चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले 10 हजार के इनामी फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुष्कर्म के बाद फ़रार हो गया था जिसकी पुलिस लम्बे समय से खोजबीन कर रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले नामली थाना क्षेत्र में 1 दिसम्बर 2019 को आरोपी बाबू पिता लक्ष्मी नारायण कुमावत ने क्षेत्र की चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर फ़रार हो गया था। घटना के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ धारा 363 और 376 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

उक्त मामले में आरोपी काफी समय से फ़रार था।एसपी गौरव तिवारी के नेतृत्व में आपरेशन मुक्ति के तहत नामली थाना द्वारा मुखबिर की सुचना गिरफ्तार किया गया। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।