October 15, 2024

आज के दौर में महिलाएं सशक्त ता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है:कलेक्टर

रतलाम,06 मार्च (इ खबर टुडे )। आज के दौर में महिलाएं पूरी सशक्तता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन हर क्षेत्र में कर रही हैं। घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ महिलाएं बाहर भी विकास और नवनिर्माण में अपना योगदान दे रही है।

यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता कहीं। इस कार्यक्रम में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री जे.जी. माहुरकर, शरीफ खान, सुश्री मानसीसिंह, सुश्री मंजूषा गुप्ता, सुश्री नीलमकौर तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारतीय रेलवे देश की एक महान संस्था है, इसके तहत वेस्टर्न रेलवे द्वारा अपनी भूमिका का सराहनीय रूप से निर्वाह किया जा रहा है। वेस्टर्न रेलवे की अपनी अलग पहचान है, जो गर्व की बात है। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं के लिए मात्र 1 दिन नहीं बल्कि पूरे 365 दिन ही महिलाओं के लिए हैं।

आज की महिला पूरी ताकत और दमखम के साथ क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंधे से कंधा मिलाकर विकास के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है। माता-पिता को चाहिए कि वह बेटे-बेटी में फर्क नहीं करें, अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। कार्यक्रम में सुश्री सबा खान, सुश्री नीलमकौर इत्यादि ने भी संबोधित किया।

You may have missed